फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवां। तहसील दिवस में मंगलवार को कौलही निवासी बरकत अली ने शिकायती पत्र देकर रेल लाइन के किनारे संदिग्ध अवस्था में मिले उनके पुत्र के शव के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं होने एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट की नकल नहीं मिलने की शिकायत की है। कहा है कि उनका लड़का कयामुद्दीन दो जुलाई की रात नौ बजे घर से मोबाइल रिचार्ज कराने निकला था। लेकिन रात को वह घर नहीं लौटा। दूसरे दिन सुबह लगभग नौ बजे बरवाकला रेलवे स्टेशन के दक्षिण ढाले पर रेल की पटरी के बगल में उसकी लाश मिली। उसके सिर पर चोट के कई निशान थे। उसे आशंका है कि गांव के ही कुछ लड़कों ने उसकी हत्या कर लाश को रेलवे पटरी के किनारे फेंक दिया। शव का पोस्टमार्टम भी हुआ। लेकिन अभी तक उसे नकल नहीं मिल पाई है। 11 जुलाई को नौतनवां थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी। लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। उन्होेंने हत्या का मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें