बाइक की टक्कर से व्यक्ति घायल,गंभीर
फरेंदा। मथुरानगर टोला विशुनपुर निवासी उदयभान पुत्र तीरथ (45) रविवार को दिन में बाइक की टक्कर से घायल हो गये। उदय भान रोज की भांति बर्फ बेचकर साईकिल से घर जा रहे थे। अभी वह फरेंदा के फरेंदा के दक्षिणी बाईपास पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। उदयभान का हाथ फ्रैक्चर हो गया। पुलिस की सहायता से घायल को बनकटी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिये।