फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बन्द के दौरान भारतीय ट्रको में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद के दौरान भारतीय ट्रकों में तोड़फोड़
विज्ञापन

तराई के राष्ट्रीय राजमार्ग को छोड़ अन्य सभी रास्तों पर सन्नाटा
सरकार का रुख कड़ा हर हाल में होगा चुनाव
सोनौली। नेपाल में 20 साल बाद हो रहे निकाय चुनाव को संविधान संशोधन के बाद कराए जाने की मांग ठुकराए जाने के बाद कुछ मधेशी पार्टियों के गठबंधन ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। चार दिनों की आम हड़ताल के पहले दिन मंगलवार को बंद के दौरान रुपन्देही जिले के बिथरी में फैक्ट्री से माल खाली कर वापस सोनौली आ रहे पांच ट्रकों में आंदोलनकारियों ने तोड़फोड़ की। लुंबिनी जा रही भारतीय पर्यटक बसों पर पथराव की भी खबर है। मंगलवार को मधेशी राष्ट्रीय जनता पार्टी संघीय गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही सड़कों पर कब्जा जमा लिया। सोनौली से काठमांडू राष्ट्रीय राजमार्ग को छोड़ अन्य किसी भी रास्ते पर वाहन नहीं चले। सुबह रुपन्देही जिले के बिथरी में सीमेंट फैक्ट्री से माल खाली कर भारत वापस आ रहे कई ट्रकों में कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की और भैरहवां से लुंबिनी जा रही पर्यटक बसों में पथराव किया। दुकानें बंद कराने को लेकर तराई के कई जिलों में पुलिस से झड़प भी हुई। इस दौरान बीरगंज, जनकपुर और बिराटनगर से 30 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उधर, सरकार ने भी चुनाव कराने के लिए कड़े फैसले लिए हैं और आंदोलनकारियों से सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें