हादसे में बाइक सवार की मौत
कोल्हुई। ग्राम सभा एकसड़वा चौराहे पर मंगलवार की रात में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
करैला अजगरहा निवासी महेन्द्र प्रजापति (30) सोहास सिद्धार्थनगर से अपने बाइक से घर आ रहे थे। रास्ते में कोल्हुई थाना क्षेत्र के एकसड़वा चौराहे पर पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस हादसे में महेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।