ट्रेन से कटकर महिला की मौत
- लेहड़ा स्टेशन के पास हुई घटना, महिला की शिनाख्त नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा/लेहड़ा। बरगाहपुर गांव के दक्षिण आनंदनगर-बढ़नी रेलखंड पर बृहस्पतिवार को ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा स्टेशन के करीब बरगाहपुर के दक्षिण ओर दिन में गोरखपुर-बढ़नी ट्रेन जा रही थी। उसी दौरान एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। महिला का शव क्षत विक्षत हो जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई। सूचना मिलने पर आरपीएफ व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस सबंध में एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा।