फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला मजदूर का शव, हत्या का आशंका

विज्ञापन
शव
विज्ञापन

विज्ञापन
चौक बाजार (महराजगंज)। क्षेत्र के कंहरिया कला चौराहे के पास नहर में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर का शव मिला। मजदूर के हत्या की आशंका जताई जा रही है। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मजदूर के जेब में शराब की शीशी मिली जिससे आशंका जताई जा रही है कि नशे में होने के कारण वह नहर में गिर गया होगा जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चैनपुर टोला मुहम्मदपुर साधूचक निवासी सुकई गौतम (28) का शव कंहरिया चौराहे के पास नहर में मिला। वह गांव के पास ईंट भट्ठे पर काम करता था। बताया गया कि बीती रात सुर्कई इंट भट्ठे से काम करके घर चला गया। सुबह को उसका शव नहर में मिला। उसके जेब से शराब की शीशी मिली है। घटना के बाद उसके पत्नी व बच्चों को रो रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यही लगता है कि ज्यादा नशे में होने के कारण वह नहर में गिर गया होगा जिससे उसकी मौत हो गई होगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के आद मौत के सटीक कारणों की जानकारी हो सकेगी। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें