फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव पहुंचते गांव में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
शव गांव लाया गया तो मचा कोहराज
विज्ञापन


लेहड़ा बाजार। बृजमनगंज क्षेत्र के महुलानी ग्रामसभा के सिकंदरपुर में पूना से 18 वर्षीय सागर अली का शव शनिवार सुबह 11 बजे घर लाया गया। इससे घर में कोहराम मच गया। महुलानी ग्रामसभा के सिकंदरपुर निवासी सागर अली साथियों के साथ छह माह पहले पूना कमाने गया था। वहां एक कंपनी में टाइल्स लगाने का कार्य कर रहा था। बृहस्पतिवार को लगभग दस बजे सागर े साथी सुनील निवासी महुलानी ग्रामसभा के साथ लिफ्ट से ऊपर जा रहा था। लिफ्ट में करंट का झटका लगने के कारण दोनों नीचे गिर गए। साथ में कार्य कर रहे लोग दोनों को अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने सागर अली को मृत घोषित कर दिया। सुनील गंभीर रूप से झुलस हो गया। साथ में रह रहे गांव के बहादुर चौधरी ने घर फोन कर घटना की जनकारी पिता सामीद अली को दी। पूना में रह रहे मृतक के रिश्तेदार शव को लेकर शनिवार को सुबह 11 बजे घर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें