फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले से क्षेत्र में उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी हमले से क्षेत्र में उबाल
विज्ञापन

एक के बदले सौ सिर के नारे लगा युवाओं ने निकाला जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में जवानों के शहीद होने से क्षेत्र के युवाओं में उबाल है। लोगों ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से जवाबी कार्रवाई की मांग करते हुए शुक्रवार को जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
विज्ञापन

फरेंदा क्षेत्र के दिवाकर चौबे, दुर्गेश चौधरी, सूर्य प्रकाश चौधरी, महेंद्र गौड़ ,विनोद मद्धेशिया, अंकित, पंकज सहित सैकडों युवाओं ने बाइक जुलूस निकाल कर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। जुलूस लेजार महदेवा, भैया फरेंदा, मिल गेट, अंबेडकर तिराहा होते हुए विधायक चौराहा पहुंचा। यहां से जुलूस शहीद पंकज त्रिपाठी के घर पहुंचा। जहां जुलूस में शामिल युवाओं ने सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान युवाओं ने एक के बदले सौ सिर लाने संबंधी नारे भी लगाए। शहीद पंकज त्रिपाठी अमर रहें, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। लोग आंखों में आंसू भर कर शहीद अमर रहे के नारे लगा रहे थे। विनोद मद्धेशिया ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अब कोई बहाना न बनाए औप सीधे पाकिस्तान पर हमला कर सैनिकों की शहादत का बदला ले। कन्हैया यादव ने कहा पाकिस्तान की कायराना हरकत का जवाब भारत को इस तरह से देना चाहिए कि आगे से कोई ऐसी घटना को अंजाम देने के बारे में सोचने की हिम्मत भी न जुटा सके। उनका कहना था कि पाकिस्तान को अब जवाब देने का समय आ गया है। इस दौरान विनय चौहान, निखिल यादव, अजय यादव आदि ने भी पाकिस्तान से सारे संबंध तोड़ कर मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें