फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैरहवा में गोली चलने से नगर में दहशत

विज्ञापन
gun
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनौली (महराजगंज)। भारत नेपाल सीमा सोनौली से सटे रूपनदेही जिले के भैरहवा बैंक रोड पर कई राउंड गोली चलने से नगर में दहशत फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची नेपाल पुलिस को देखते ही बदमाश वहां से फरार हो गए। मौके से एक बाइक बरामद कर पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है । नेपाल पुलिस की सूचना पर सरहद पर सोनौली पुलिस भी अलर्ट है।
सोमवार की रात 9 बजे भैरहवा बैक रोड पर गोलियों की तड़तड़ाहट से स्थानीय लोगों में दहशत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची नेपाल पुलिस को देख हमलावर भागने लगे तो बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो बदमाश बाइक छोड़कर भारतीय सीमा की तरफ भागने लगे। उन्हें पकड़ने के लिए नेपाल पुलिस और भारतीय पुलिस की मदद से सरहद पर जांच तेज कर दी गई है। नेपाल से आने वाले सभी लोगों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलहिया नेपाल पुलिस इंस्पेक्टर बीर बहादुर थापा ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है। बाइक सवार बदमाशो को पकड़ने के लिए सोनौली पुलिस की मदद से घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही है।
सोनौली चौकी प्रभारी अवधेश नारायण तिवारी ने बताया कि नेपाल पुलिस की फायरिंग की सूचना पर गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें