गुस्साए पति ने थाने में ब्लेड से खुद को किया लहूलुहान
नौतनवां। थाना क्षेत्र के गांव नरकटहा में मंगलवार को पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी पति को थाने लेकर पहुंची। पत्नी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की तो गुस्साए पति ने थाने में ब्लेड से हाथ काटकर लहूलुहान कर लिया।
नरकटहा गांव की माला सिंह ने बताया कि पति नवनीत सिंह चार दिनों से प्रताड़ित कर रहे थे। इसके बाद उसने थाने में तहरीर दी। इसके बाद थाने में आरोपी नवनीत ने ब्लेड से खुद को घायल कर लिया। पुलिस कर्मी उन्हें इलाज के लिए पीएचसी नौतनवां ले गए। प्रभारी निरीक्षक यदुनन्दन यादव ने बताया कि आरोपी नवनीत सिंह के खिलाफ एनसीआर दर्ज किया गया है।