पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी बदमाश
फोटो
तमंचा और चरस के साथ पकड़ा गया
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को तमंचा और 1.50 किलोग्राम चरस के साथ लेहड़ा मंदिर स्टेशन के पास से गिरफतार किया।
एसपी रोहित सिंह सजवान ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस टीम ने इनामी बदमाश राजन खां उर्फ मोहम्मद रजा निवासी फततूमल बैंक रोड कस्बा फरेंदा को रविवार को गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी 13 अगस्त-2016 से फरार चल रहा था। मुखबिर से सूचना मिला कि वह लेहड़ा मंदिर स्टेशन से कुछ दूरी पर खड़ा है। झोले में संदिग्ध वस्तु रखकर कहीं भागने की फिराक में है। थानेदार बृजमनगंज स्वॉट के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ।