ओवरलोड गेहूं लदा ट्रक पलटा
परतावल। श्यामदेउरवा क्षेत्र के गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर रुद्रपुर भलुही के पास सुबह ओवरलोड गेंहू लदा ट्रक अनियंत्रित हो कर पलट गया। राहगीरों ने चालक को शीश तोड़कर निकाला। चालक के अनुसार ओवरलोड गेहूं लदा ट्रक महराजगंज से कौड़ीराम जा रहा था।