अस्सी लाख नेपाली मुद्रा बरामद
नौतनवां। स्थानीय कस्टम ने गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग छपवा के पास जांच के दौरान करीब अस्सी लाख नेपाली मुद्रा बरामद कर मामले की जांच कर रही है। युवक रुपए को लेकर नेपाल जा रहा था, जो मौका पाकर फरार हो गया। मंगलवार की शाम नौतनवां कस्टम भारत से नेपाल आने जाने वालों की गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों की जांच कर रही थी। इस दौरान छपवा तिराहे पर एक युवक के पास करीब अस्सी लाख नेपाली मुद्रा बरामद हुआ। युवक मौका देखकर फरार हो गया। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर शशांक कुमार यादव ने बताया कि युवक मौका पाकर फरार हो गया। मामले की जांच की जा रही है।