फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड के हेरोइन के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो करोड़ की हेरोइन के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार
विज्ञापन


सोनौली (महराजगंज)। कोतवाली क्षेत्र के श्यामकाट बगीचे के पास एसएसबी और सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत से नेपाल जा रहे एक नेपाली युवक के पास से मादक पदार्थ हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार कर लिया है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब दो करोड़ 35 लाख रुपये बताई जा रही है। शुक्रवार की देर शाम एसएसबी की 22वीं बटालियन के सोनौली कंपनी हेड कमांडर अमित कुमार एवं एसआई रविंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से सरहद के निकट गांव में गश्त कर रहे थे। इस दौरान शामकाट बगीचे से भारत से नेपाल जा रहा एक नेपाली युवक टीम को देखकर भागने लगा। टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दौरान 235 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। कोतवाल विजयराज सिंह ने बताया कि सुदामा गौतम निवासी वार्ड नंबर सात थाना मधुबनिया जिला रुपंदेही के पास हेरोइन बरामद किया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें