संदिग्ध हाल में एक व्यक्ति की मौत
निचलौल। कस्बे के झुलनीपुर मार्ग स्थित एक मकान में बुधवार सुबह एक व्यक्ति की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मटरा धमउर के रहने वाली राखी देवी ने पुलिस को तहरीर के मुताबिक पति 45 वर्षीय राजेश लंबे समय से बीमार थे। रकम के अभाव में क्षेत्र के छोटे मेडिकल पर दवा करा रही थी। उनकी हालत मंगलवार दोपहर में गंभीर होने पर सीएचसी निचलौल ले जाया गया। चिकित्सकों ने इलाज कर पति को घर ले जाने को कहा। देर शाम होने के कारण पति-बच्चों के साथ कस्बे के एक मकान में रात गुजारने के लिए रुक गई। देर रात पति राजेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सुबहें मौत हो गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर गजेंद्र राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।