फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारपूजा में डांस को लेकर बारातियों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारपूजा में डांस के लिए बरातियों से मारपीट
विज्ञापन


अड्डा बाजार। नौतनवां क्षेत्र के गजरहा गांव में सोमवार की देर रात तक द्वारपूजा के दौरान डांस करने को लेकर ग्रामीणों और बरातियों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। दूल्हे के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संपतिहां चौकी इंचार्ज रघुनाथ वर्मा ने बताया कि गांव चमैनिया उर्फ भेडही के सोमई पटेल के बेटे की बरात नजदीकी गांव गजरहा रामदास पटेल के घर गई थी। द्वारपूजा के समय बरातियों के बीच कुछ लोग डांस करने लगे। मना करने पर बरातियों से झगड़ा करने लगे। सोमई के तहरीर पर जितेंद्र, सोहन, डल्लू और धर्मेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें