करैलिया के तीस बकायेदारों की बिजली काटी
अड्डा बाजार। बिजली कर्मियों ने सोमवार को अड्डा बाजार उपकेंद्र क्षेत्र के करैलिया गांव के 30 बकाएदारों का कनेक्शन काट दिया। उपभोक्ताओं को कि बिना भुगतान बिजली न जलाने की हिदायत दी। छूट का लाभ लेकर बकाया बिजली बिल भुगतान करने की अपील की गई। अवर अभियंता शशिकांत गुप्ता ने बताया कि करैलिया गांव में छापेमारी की गई। 10 हजार से एक लाख रुपये तक के बकायेदारों की बिजली काटी गई। बगैर बिल भुगतान किए बिजली उपभोग करते पकड़े जाने पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई। उपभोक्ताओं से एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठाने की अपील की गई। टीम में राजेश सिंह, हरिनंदन राय शमशेर, अखिलेश आदि शामिल रहे।