फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। जम्मू-काश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद महराजगंज जिले से लगी भारत-नेपाल सीमा व आसपास के थानों पर तैनात एसएसबी व पुलिस के जवानों को अलर्ट कर दिया गया है। नेपाल सीमा से आने जाने वाहनों व लोगों की गहन तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन

पुलवामा में हुई आतंकी घटना के बाद एसएसबी ने नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। दोनों देशों को जोड़ने वाले मुख्य सड़क मार्ग से लगायत पगडंडी वाले रास्तों तक सशस्त्र जवानों की टीम आवागमन करने वालों पर पैनी नजर रख रही है। शुक्रवार को सोनौली सीमा के मुख्य रास्ते से आवागमन करने वाले यात्रियों, वाहनों की एसएसबी व पुलिस के जवानों ने डॉग स्क्वॉड के साथ जांच की। सीसीटीवी कैमरे से भी आने जाने वालों की निगरानी की जा रही है। एसएसबी के 22वीं बटालियन के प्रभारी कमांडेंट अनुलेश कुमार ने बताया कि काश्मीर में आतंकी हमले के बाद एसएसबी के जवान पूरी मुस्तैदी से सीमा की निगरानी में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें