नौतनवा (महराजगंज)। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव के ग्रामीण मंगलवार को आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आए। कोतवाली क्षेत्र के खनुआ चौकी के पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खनुआ चौकी के दारोगा व सिपाही गांव के किसानों को खाद व बीज ले जाते समय परेशान करते हैं। जबकि तस्करों को खुली छूट़ दे रहे हैं। ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार का कहना है कि उनके घर के बगल से ही शराब की खेप निकाली जा रही है। फिर भी पुलिस खामोश है। ग्रामीण उमाशंकर यादव, बबलू चौधरी, सीबी सिंह, शिव, अजीमुल्लाह, सोनू, जंधर विश्वकर्मा, समशुल, विजय यादव आदि मौजूद रहे।