फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर वसूली के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं ने जय प्रकाश नगर स्थित आईटीआई पर नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली के विरोध में प्रदर्शन किया। एडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

छात्र नेता बलराम दूबे ने कहा कि 19 अगस्त को कैंपस सेलेक्शन के दौरान प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर प्रति छात्र 12 सौ रुपये की वसूली की गई। छात्रों ने एतराज किया तो उन्हें कायदे कानून का पाठ पढ़ाकर खामोश करा दिया गया। लखनऊ में जिस पते पर छात्रों को नौकरी करने के लिए भेजा गया वहां वह संबंधित फर्म का पता नहीं था। इससे छात्रों को वापस लौटना पड़ा। लखनऊ जाने तक छात्रों की जो रकम बेवजह व्यय हुई, उसकी भरपाई कौन करेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले अगर संबंधित संस्था के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अनुराग यादव, हरिकेश शर्मा, अनिल सिंह, रामलखन विश्वकर्मा, धीरज विश्वकर्मा, रविशंकर, धर्मेंद्र मद्धेशिया, विजय गुप्ता, प्रदीप कुमार, अरूण कुमार, उमेश कुमार, बैजनाथ कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें