रतनपुर। परसामलिक थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीती रात लगभग 9 बजे अपने घर कमरे सो रही महिला के साथ उसी गांव का व्यक्ति घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर गांव वाले आ गए तथा आरोपी को पकड़ भी लिया। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मनोज यादव पुत्र रामानंद के खिलाफ मंगलवार को रेप व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर विक्रम वीरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।