फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष खुर्शेद अंसारी ने पूर्व मंत्री आजम खां पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां का भारतीय सेना पर विवादित बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे नेताओं पर लगाम कसना जरूरी है। सेना के जवान देश की रक्षा के लिए रोजाना अपने प्राणों की आहुति दे रहे हैं। जिन वीर सैनिकों के कारण हमारा देश सुरक्षित है, उन्हीं सैनिकों के खिलाफ इस तरह के बयान से सेना का मनोबल गिरेगा। उन्होंने कहा कि आजम खां के बयान का भरतीय जनता पार्टी का अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ निंदा करता है और आजम के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें