घुघली। पौहरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चौदह लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जबकि दूसरे पक्ष ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
पैहरिया ग्रामसभा निवासी विजय निर्माण कराने के लिए बालू और गिट्टी गिरा रहा था। कुछ लोगों ने ग्रामसभा की जमीन बताते हुए आपत्ति की और एसडीएम के माध्यम से पैमाइश कराने की मांग की। बीते सोमवार को लेखपाल, कानूनगो, दो कांस्टेबल के साथ जमीन देखने मौके पर पहुंचे तथा ग्रामप्रधान प्रतिनिधि को बुला लिया। दोनों पक्षों के सामने अभी पैमाइश करने की बात चल ही रही थी कि किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए, जबकि अधिकारी भी वहीं मौजूद थे। विवाद के दौरान एक पक्ष के लोग प्रधान प्रतिनिधि पर हमला बोल दिया। पुलिस के हस्तक्षेप पर मामला किसी तरह शांत हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर ले गई। वहीं प्रधान प्रतिनिधि मनोज के तहरीर पर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ एससी एसटी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।