महदेइया में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
नौतनवां। परसा मालिक थाना क्षेत्र के नौतनवां - ठूठीबारी मार्ग पर महदेइया के पास मंगलवार को सुबह करीब छह बजे राहगीरों को अज्ञात व्यक्ति का शव दिखा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के अनुसार शव के पास पड़े झोले में कुछ कपड़े व प्रसाद मिला है। इससे यह आशंका है कि व्यक्ति त्रिवेणी धाम से लौट रहा होगा और रास्ते में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।