फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से लथपथ वृद्ध की लाश मिली, हत्या की आशंका

विज्ञापन
Dead Body
विज्ञापन

विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। जंगल जोगियाबारी गांव के बाहर कलान नाले के पास बीती रात में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजन मौके पर पहुंच कर शव का शिनाख्त की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरेंदा थाना क्षेत्र के जंगल जोगियाबारी निवासी पारसनाथ मौर्या 60 सोमवार को दिन में गांव के बाहर सीवान में भैस चराने गए थे। देर शाम को घर वापस नहीं लौटे सिर्फ भैंस ही घर वापस लौटी तो किसी अनहोनी की आशंका को लेकर घर के लोग उनकी तलाश में निकल गए। काफी तलाश के बाद गांव के बाहर कलान नाले के किनारे खून से लथपथ पारसनाथ का शव देखते ही लोग स्तब्ध रह गए। परिजनो ने सूचना 100 नंबर व स्थानीय पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि उनकी डंडे से पीट कर हत्या की गई है। मृतक परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में इंस्पेक्टर सत्येन्द्र बहादुर सिंह का कहना है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें