फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ ने किया तीन पीकअप और दो टेंपो सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
एआरटीओ ने तीन पीकअप और दो टेंपो सीज किए
विज्ञापन


महराजगंज। डीएम के निर्देश पर एआरटीओ लगातार गाडियों की चेकिंग कर रहे हैं। रविवार को जांच के दौरान कागजात में कमी पाए जाने व सीट से अधिक सवारियां ले जाने वाले दो टेंपो और तीन पीकअप को सीज किया। एआरटीओ आरसी भारती ने बताया कि नौतनवां रोड पर सवारी वाहनों की जांच की गई। इस रोड पर दो पिकअप और एक टैंपो में अधिक सवारी व कागजों में कमी मिलने पर बृजमनगंज थाने में बंद कराया गया। वहीं सिसवां घुघली मार्ग पर एक टेंपो को सीट से अधिक सवारी ले जाते पाए जाने पर सीज किया गया। बिहार से गोरखपुर की ओर जाते एक पिकअप को कागजात न होने पर श्यामदेउरवा थाने में बंद कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें