फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के खिलाफ आपतिजनक टिप्पणी करने वाले को 14 दिन न्यायिक हिरासत में जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को बुधवार को कोतवाली पुलिस ने एसीजेएम न्यायालय में पेश किया। जहां सुनवाई के बाद न्यायालय ने युवक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अगली सुनवाई की तिथि 12 जुलाई निर्धारित की गई है। विस्मिल नगर वार्ड नम्बर 20 के रहने अरबाज खान पुत्र मो. अमीर खान ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किया था। जिसकी शिकायत हिन्दु युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता को लेते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक अरबाज को गिरफ्तार बुधवार को न्यायालय में पेश किया। नगर चौकी इंचार्ज जयशंकर मिश्र ने बताया कि युवक को न्यायालय में पेश किया गया। जहां सुनवाई के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें