बालू लदी ट्राली के साथ दो गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
निचलौल। क्षेत्र में हो रहे अवैध बालू खनन रोकने के लिए चलाये जा रहे अभियान में मंगलवार को पुलिस ने बालू लदी एक ट्राली ट्रैक्टर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र राय ने बताया कि क्षेत्र में गस्त पर निकली पुलिस ने अमड़ी पुल के पास से अवैध खनन कर ले जाये जा रहे बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा गया। ट्रैक्टर सहित चालक रामानंद ग्राम अमड़ी व गाड़ी मालिक रामनगीना सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।