हाईवे की पटरी पर मिला युवक का शव
अड्डा बाजार। नौतनवां थाना क्षेत्र के कुरहवा गांव के पास सोनौली-गोरखपुर नेशनल हाईवे की पटरी पर मंगलवार की भोर में एक युवक का शव मिला। संपतिहा चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका है कि रात के वक्त किसी वाहन की चपेट में युवक आ गया था। संपतिहा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि भोर में कुरहवा के चौकीदार मिठाईलाल की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। डूडी पुल के पास हाईवे की पटरी पर करीब 35 वर्षीय युवक का शव पाया गया। प्रथम दृष्टया आशंका है कि किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक बीते चार महीनों से अज्ञात मानसिक रोगी वह युवक प्रतिदिन चौराहा तथा क्षेत्र में भ्रमण करते दिख जाता था। मृतक का नाम व पता ज्ञात नहीं हो सका है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा।