फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटकता मिला किशोर का शव
विज्ञापन


सोनौली। कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली गांव में सोमवार की सुबह फंदे से लटकता हुआ किशोर का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार की सुबह सुकरौली टोले के मदरसे के पास एक पेड़ से फंदे से लटकते हुए एक किशोर की लाश को देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। उसकी पहचान सुकरौली गांव के सुरेंद्र अग्रहरि (17) के रूप में हुई। घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार किशोर रविवार की रात घर से यह कहकर निकला कि अभी गांव में घूमकर वापस आ जाएगा। लेकिन रात भर नहीं आया और सुबह उसकी लाश पेड़ से फंदे में लटकती हुई मिली। कोतवाल सोनौली बिहागड़ सिह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें