मिठौरा। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंदुरियां चौराहे पर बुधवार सुबह 7 बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। निचलौल थानाक्षेत्र के हड़तोड़वा निवासी दिलीप सहानी (30) सिंदुरियां के एक प्राइवेट अस्पताल में अपने ससुर का इलाज करा रहे हैं। बुधवार की सुबह अपने रिश्तेदार को उसके घर हरिहरपुर टोला मोतीपुर छोड़कर वापस आ रहे थे। सिंदुरियां मुख्य चौराहे पर महराजगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। वह गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस मंगाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। चौकी प्रभारी सिंदुरिया बृजेश कुमार सिंह ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।