मिठौरा (महराजगंज)। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के हरिहरपुर के टोला अकटहवा निवासी संजय पुत्र अयोध्या (30) की बीती रात पैर फिसलने के कारण नहर में डूबने से मौत हो गई। सदर कोतवाली के हरिहरपुर के टोला अकटहवा रहने वाले संजय बीती गांव के करीब नहर पर शौच के लिए गए। इस बीच उनका पैर फिसल गया, जिससे वह नहर में डूब गए। गांव के कुछ लोग उन्हें डूबते हुए देखा तो बचाने का प्रयास किए। कुछ लोग नहर में कूद उन्हें बचाने के लिए कूद गए। करीब घंटा भर खोज -बीन करने के बाद संजय का शव में नहर में उतराया हुआ मिला। परिजनों ने शव को लेकर अंतिम संस्कार कर दिया। संजय का इसी वर्ष मई के महीने में शादी भी हुई थी। संजय के पिता और माता का निधन विगत वर्षों में हो चुका है।