फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन दरोगा पर जनलेवा हमला, घायल

विज्ञापन
ghayal
विज्ञापन

विज्ञापन
ठूठीबारी/बरगदवां (महराजगंज)। थानाक्षेत्र के ग्राम सभा खैरहवा जंगल टोला खैराटी के पास रविवार की भोर में वन दरोगा पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हे निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वही वन विभाग की ओर से हमला करने वालों के खिलाफ अभी तहरीर नहीं दी गई है।
बताया जाता है कि मधवलिया रेंज के मनिकापुर बीट के वनदरोगा प्रेमलाल यादव जंगल में गश्त करके वापस लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने इलाज के लिए उन्हें निचलौल सीएचसी में भर्ती करा दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच पड़ताल के बाद लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर मधवलिया इम्तेयाज अहमद ने बताया कि घटना के लिए बालू तस्कर जिम्मेदार हैं। वन दरोगा से बालू तस्करों को रोकने की कोशिश की तो हमला कर उसे जाने से मारने का प्रयास किया गया। वहीं नौतनवां सीओ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घायल वन दरोगा प्रेमलाल यादव की तहरीर पर बरगदवां पुलिस ने खैराटी गांव के तारकेश्वर चौहान, मातेश्वर चौहान, ओमनारायण चौहान, झीनक चौहान, प्रहलाद चौहान, ध्रुव चौहान के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और जान से मारने की नियत से प्रहार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें