फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से सात हजार दो सौ निकाला उचक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम से सात हजार दो सौ निकाला उचक्का
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के रेगहियां गांव के एक व्यक्ति का एटीएम उच्चके ने बदलकर परतावल बाजार के एचडी एफसी बैंक के एटीएम से 7200 रुपये निकाल लिया और फरार हो गया। पीड़ित ने एसबीआई घोड़हवा निचलौल में मंगलवार को शिकायत कर अपना एटीएम लाक कराया है। बता दें कि रेगहियां गांव निवासी चन्द्रभान सहानी किसी काम से परतावल बाजार मंगलवार को गए हुए थे। पैसे की जरूरत पड़ने पर परतावल मे स्थित एचडी एफ सी बैंक मे पैसा निकालने गये। एटीएम मशीन मे लगाये लेकिन पैसा नहीं निकला। उनके पीछे खड़ा व्यक्ति उनका कोड़ पढ़ लिया और उनका एटीएम मांग कर पैसा निकालने लगा। पैसा नहीं निकलने पर एटीएम बदल कर वापस कर दिया। उनके खाते से 7200 रूपये निकाल कर फरार हो गया। मोबाइल पर मैसेज आने पर वह चौंक गए। एटीएम अपना देखे तो प्रदीप कुमार के नाम का एटीएम उनके पास निकला। मंगलवार को आकर एसबीआई के मैनेजर से शिकायत कर अपना एटीएम लाक कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें