फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत भरा वीडियो डाउनलोड करने वाला दुकानदार हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के टेढ़ी जंगल में बीते दिनों दलित किशोरी और उसके प्रेमी के साथ हुए हैवानियत का वीडियो वायरल करने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने मोबाइल दुकानदार को भी हिरासत में ले लिया है। इस मामले पुलिस कुछ और लोगों की भी कुंडली और मोबाइल रिकार्ड को खंगाले में जुटी हुई है।
विज्ञापन

टेढ़ी जंगल में बीते दिनों नाबालिग किशोरी के साथ हुई हैवानियत के वायरल वीडियो के मामले में जैसे जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। एक कर दरिन्दो के हैवानियत भरे कारनामे खुलकर सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को वायरल वीडियो को ग्राहकों के मोबाइल में डाउनलोड करने वाले मुडली चौराहे के दुकानदार रामसुमेर को भी हिरासत में ले लिया है। यह वही दुकानदार है जिसे घटना के अगले ही दिन पुलिस ने मुडली चौराहा स्थित उसके दुकान से पूछताछ के लिए उठाया था लेकिन पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। लेकिन उसे आज फिर पुलिस उसे दबोच लिया और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हिरासत में लेकर फिर से पूछताछ कर रही है। इसका नाम भी एफआईआर में दर्ज हो गया है। सर्विलांस टीम की जांच पड़ताल के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। बताया गया कि दुकानदार ने विशेष कोड बनाकर मोबाइल में वीडियो रखा था और ग्राहकों की डिमांड पर उसे लोड कर करता गया।

फूजेल आज करेगा सरेंडर
महराजगंज। वीडियो वायरल करने के मामले में पिपरिया निवासी फूजेल के खिलाफ गुरुवार को पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। वह मुंबई है। शुक्रवार को पुलिस ने उससे बातचीत किया तो वह सरेंडर करने के लिए तैयार हो गया। शनिवार को वह पुलिस समक्ष स्वयं ही पेश हो जाएगा।
विज्ञापन

जगंल के पास सुरक्षा को लेकर सजग नहीं पुलिस
महराजगंज। टेढ़ी जंगल की घटना के बाद पुलिस अभी सजग नहीं हुई है। जंगल गुलरियां के पास 100 नंबर पुलिस की ड्यूटी लगी थी। लेकिन शुक्रवार को वहां पुलिस नजर नहीं आई। सुरक्षा को लेकर हो रही लापरवाही को लेकर क्षेत्रवासियों में रोष ब्याप्त है। आईजी के सख्त निर्देश के बाद भी पुलिस सुरक्षा को लेकर सक्रीय नहीं है।
पीड़िता के गांव में भी नहीं दिखी पुलिस
महराजगंज। हैवानियत का शिकार हुई पीड़िता के गांव पुलिस शुक्रवार को नजर नहीं आई। इस गांव में भी दो पुलिस वालों की ड्यूटी लगाई गई थी। गांव वालों के मुताबिक शुक्रवार को कोई पुलिस कर्मी गांव में नजर नहीं आया।

जांच पडताल में वीडियो को तमाम मोबाइल में डाउनलोड करने वाले दुकानदार को भी हिरासत में लेकर पुछताछ शुरू कर दिया गया है। उसका भी नाम एफआईआर में दर्ज हो गया है। फूजेल शनिवार को पेश होगा। इस पूरे प्रकरण में कसूरवारो के खिलाफ कडा एक्शन लिया जा रहा है। पुलिस इस पूरे प्रकरण को लेकर गंभीर है।
आशुतोष शुक्ल एएसपी महराजगंज
आईजी के आने की सूचना से गर्म रहा चर्चाओं का बाजार
लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना के एक गांव में दलित परिवार की किशोरी से गैंगरेप के बाद अश्लील वीडियो बनाने की घटना सामने आते ही आईजी के सख्त तेवर देखते हरकत में आई पुलिस अपनी कार्रवाई की गति को तेज कर दी। शुक्रवार को पीड़िता के गांव आईजी के आने की सूचना से जहां गांव से लेकर चौराहे तक चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। वहीं कोल्हुई थाना के थानेदार से लेकर सिपाही तक पूरा दिन परेशान रहे। लेकिन शाम तक आईजी नहीं पहुंचे।
थाने पहुंचा किशोरी का कथित प्रेमी
लक्ष्मीपुर। दलित किशोरी के कथित प्रेमी के घर वालों पर कोल्हुई पुलिस उसे हाजिर करने के लिए लगातार दबाव बना रही थी। यहां तक कि पुलिस के दबाव के चलते परिवार के लोग घर छोड़ने की हालत में आ गए थे। लिहाजा शुक्रवार को परिवार वालों ने उसे कोल्हुई थाने पर हाजिर किया। किशोरी से गैंगरेप व अश्लील वीडियो बनाने तथा वायरल करने के आरोपियों को जेल भेजने के बाद अब पुलिस अपना निशाना वीडियो में दिखने वाले कथित प्रेमी को बना रही है। जिसके क्रम में थाना क्षेत्र के ही ग्राम पंचायत मोगलहा के रहने वाले अमरजीत जायसवाल उर्फ छोटू की तलाश करना शुरू कर दिया था। जिसे लेकर परिवार के लोगों को तंग किया जाने लगा था। जिसके बाद शुक्रवार को परिवार वालों ने उसे कोल्हुई थाने पर हाजिर कराया। जिसके बाद पुलिस वालों ने उसे अपने कस्टडी में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें