महराजगंज। बीती रात पकड़ी रेंजर ओपी मिश्रा द्वारा गठित टीम द्वारा रोहिन नदी के किनारे अवैध खनन को लेकर छापेमारी की गई। इसमें केवलापुर गांव के किनारे बालू लदी ट्राली के साथ एक युवक को टीम ने अवैध खनन के मामले में गिरफ्तार किया है। डीएफओ मनीष कुमार के निर्देश पर सभी रेंज में नदी के किनारे अवैध खनन को रोकने के लिए छापेमारी की गई। बीती रात छापेमारी में टीम ने केवलापुर गांव के किनारे एक ट्राली के साथ रफीक निवासी केवलापुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। टीम में आलोक मिश्रा वन दरोगा, कन्हैया लाल वन दरोगा, अश्विनी पांडेय वन दरोगा, मोहन सिंह वन दरोगा शामिल रहे।