परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बलुआभार गांव में बीती रात एक घर के सदस्य किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। इस बीच एक शख्स ने चाकू से हमला कर अनिबुन गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनका इलाज गोरखपुर मेडिकल कालेज में चल रहा है। बलुआभार गांव के रहने वाले शेराज ने शनिवार को श्यामदेउरवा थाने पर तहरीर देकर इस घटना की जानकारी दी है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि मां अनिबुन पर घर के ही कुछ सदस्य बेवजह की बात को लेकर गुस्से में आ गए और चाकू से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा श्रीकांत राय ने बताया की तहरीर मिला है। महिला का इलाज मेडिकल कालेज गोरखपुर में चल रहा है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।