फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर ठगों ने उडाया रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। कस्बे में एक फूट वियर के दुकानदार से डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी रामकेवल सहानी ठूठीबारी रौनियार सिनेमा हाल के उत्तर विक्रम यादव के मकान में किराए पर सहानी बूट हाउस नाम से दुकान चलाते हैं। 3 सितंबर को कार में सवार तीन लोग कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ी कर दुकान पर आए और इस क्षेत्र में नामचीन कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के लिए कई तरह का ऑफर दिया और 47,407 रुपये की मांग की। ठगों ने दो दिन में माल भेजने की बात कही। ठगों के झांसे में आकर रामकेवल सहानी ने 27,613 रुपये दे दिया। उन लोगों ने एचआरएक्स शिव शक्ति ट्रेडर्स हेड आफिस शॉप-24 सोमदूत द माल कानपुर जोनल ऑफिस अहमदाबाद लखनऊ लिखे पैड पर अपना मोबाइल नंबर लिखा और चले गए। दो दिन में जब समान नहीं पहुंचा तो दुकानदार अगल बगल के दुकानदारों से पर्ची पर जीएसटी नंबर पता किया तो वह फर्जी निकला। इसके बाद रामकेवल सहानी के होश उड़ गए। बदहवास रामकेवल सहानी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाल राजेश वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें