फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी से आई मौत की खबर से मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
लेहड़ा बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोपलपुर के टोला अहिरौली निवासी 28 वर्षीय आलमगीर पुत्र शाह मोहम्मद की सऊदी के शहर मुजम्मा में रविवार को सुबह 11 बजे सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पांच बहनों में सबसे छोटे आलमगीर सभी बहनों की शादी ब्याह हो जाने के बाद घर की माली हालात सुधारने के लिए दो साल पहले सऊदी गए थे। वहां वह प्लंबर का काम करने लगे थे। धीरे-धीरे घर की स्थिति भी सुधरने लगी थी। कुछ दिनों में ही छुट्टी में घर आने वाले थे। पत्नी सकीना, दो बेटियां शाहीन, सना व पुत्र शाहीद के साथ पिता भी इकलौती औलाद से मिलने को बेचैन थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था जो ऐसा जख्म दिया कि एक साथ पत्नी बच्चों व बाप की पूरी दुनिया ही उजड़ गई। जैसे ही साथ काम करने वाले ने मौत की सूचना दी तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें