फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से पैसा लेकर बाहर निकल रहे व्यक्ति के साथ लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान से बाहर निकल रहे व्यक्ति से लूट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
परतावल। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के हरपुर तिवारी में दुकानदार से रुपये लेकर बाहर निकल रहे व्यक्ति को मुंह बांधकर चार युवकों ने पहले डंडे से मारा और उसके बाद उनके पास रखे तीस हजार रुपये लूट लिए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

हरपुर तिवारी स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर गुरुवार को शाम छह बजे दुकानदार राजेश प्रजापति ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक उमर आलम को प्रतिदिन की तरह दुकान पर बुलाकर उन्हें तीस हजार रुपये ट्रांसफर करने के लिए दिए। उमर आलम दुकानदार से रुपये लेकर बाहर निकल रहे थे कि दुकान के बाहर पहले से घात लगाए चार युवकों ने डंडे से उन पर हमला कर दिया और उनके पास रखा तीस हजार रुपये लूट लिया। घटना की पूरी वारदात दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर सीएसपी संचालक ने चार नामजद के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि लूट की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें