हेरोइन के साथ गिरफ्तार युवक को जेल
ठूठीबारी। नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र में हेरोइन (मादक पदार्थ) लेकर आ रहे एक युवक को एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। ठूठीबारी एसएसबी के बीओपी इंचार्ज विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिला की नेपाल से एक युवक मादक पदार्थ लेकर भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है जिस पर संयुक्त टीम सतर्कता बरतते सघन तलाशी शुरू कर दी। इस बीच भारत नेपाल पिलर संख्या 507/ 12 के समीप एक युवक आता दिखाई दिया। संदेह होने पर युवक को रोककर जांच किया तो 47 ग्राम हेरोइन (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। युवक की पहचान सोहित कुमार(32) ग्राम व पोस्ट जारा थाना सोनौली महराजगंज के रूप में हुआ। उसे कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।