फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में सोनौली सीमा पर अलर्ट

विज्ञापन
indo nepal border
विज्ञापन

विज्ञापन
नौतनवा (महराजगंज)। दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में छेड़खानी, धमकी व हथियार लहराने के आरोपी आशीष पांडेय की तलाश में सोनौली सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। चर्चा के मुताबिक दिल्ली समेत यूपी पुलिस ने आरोपी की तलाश में लुक आउट नोटिस जारी किया है। आरोपी की अंतिम लोकेशन बस्ती में मिली थी। इसलिए पुलिस उसके नेपाल में भाग जाने की भी संभावना जता रही है, जिसको लेकर सोनौली सीमा पर भी पुलिस सतर्क नजर आई। बता दें कि आरोपी आशीष पांडेय लखनऊ का निवासी है। इस हाई प्रोफाइल मामले को लेकर बार्डर पर सतर्कता है। उधर एएसपी आशुतोष शुक्ल ने कहा कि लुक आउट नोटिस की जानकारी नहीं है। वैसे भी इन दिनों त्योहार के मद्देनजर बार्डर क्षेत्र में विशेष चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें