महराजगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में बैक परिसर की जांच कराई गई। इस दौरान बैंक परिसर के अंदर व बाहर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों व आपत्तिजनक वस्तुओं की जांच हुई। सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने लोगों को बैंक खाता, एटीएम कार्ड से संबंधित गोपनीय जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी असावधानी बड़ी मुसीबत बन सकती है। इस दौरान कोतवाल रामदवन मौर्य, नगर चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।