महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र के परसिया बुर्जुग निवासी रामप्यारे ने गुरूवार को एसपी को ज्ञापन सौंपकर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा गाड़ी रोककर मारने पीटने व 65 हजार रूपया छीनने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीते बुधवार को अपनी बाइक से सुबह करीब 10 बजे घर से फरेंदा छड़,सीमेंट बालू व गिट्टी लेने जा रहे थे कि क्षेत्र के ही कुछ लोग पहले से वहां थे, जैसे वह पहुंचे तो रोककर मारने पीटने लगे और 65 हजार रूपया छीन लिया। उन्होंने मामले की जांच कर तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की। कहा कि जब घटना हुई तो गांव के तमाम लोग मौजूद रहे। आरोपियों के नाम जिक्र करते हुए एसपी को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। इस मौके पर श्याम लाल, सुदामा आदि मौजूद रहे।