फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में चले लाठी डंडे, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोठीभार। क्षेत्र के सुगौली में बहू को हिस्सा दिलाने के लिए बैठी पंचायत में चले लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां की सुमन ने कोठीभार थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके ससुर राजकिशोर, जेठ राधेश्याम व नाथू प्रसाद उसके हिस्से का खेत और घर हड़प कर उसे बच्चों के साथ घर से निकाला रहे हैं। उसके पति अनिरुद्ध की सात साल पहले हादसे में मौत हो गई थी। तब से वह अपनी तीन लड़कियों के साथ किसी तरह जीवन-यापन कर रही थी। सुमन ने अपना हिस्सा दिलाने के लिए ग्राम पंचायत से गुहार लगाई। शनिवार को पंचायत बैठी। परंतु विपक्षियों ने पंचायत पर लाठी डंडे व ईंट पत्थर से हमला कर दिया। हमले में अनवर व रामाज्ञा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस आरोपियों को पकड़ कर थाने लाई। पीड़िता के पक्ष में गांव से सैकड़ों की संख्या में लोग थाने पहुंच गए और न्याय की मांग की। प्रभारी थानाध्यक्ष राजप्रताप सिंह ने कहा कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें