ठूठीबारी। महिला सुरक्षा हेल्पलाइन की जानकारी के लिए कोतवाली पुलिस ने छात्राओं को जागरुक करते हुए विस्तृत जानकारी दी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गडौरा में ठूठीबारी कोतवाल ओपी चौहान ने महिला सुरक्षा हेल्पलाइन ने बारे में जानकारी दी। टोलफ्री 100,101,102,108, 1090,1098 नंबर के बारे में बताया। परिसर में पुलिस ने शिकायत पेटिका लगाई। उसमें छात्राएं अपनी शिकायत लिखकर डालेंगी। पुलिस उस शिकायत को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई करेगी। इस दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय वार्डेन रागिनी सिंह, सीमा राय, रीचा त्रिपाठी, विकास अग्रवाल, विनोद गुप्त राजेश सिंह, दिवाकर तिवारी आदि मौजूद रहे।