फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुम्बई में धानी के युवक की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धानी बाजार। एक सप्ताह पूर्व घर से मुंबई कमाने गए युवक की ट्रेन से कटकर मंगलवार को मौत हो गई। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कानापार के धानी बाजार निवासी चंद्रभान गुप्ता (30) पुत्र धर्मराज एक सप्ताह पहले मुंबई गए थे। परिवार वालों का कहना है कि चंद्रभान अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से मुंबई निकला था। वहां पहुंचने के बाद चंद्रप्रकाश ने फोन कर सही सलामत मुंबई के कल्याण पहुंचने की बात बताई थी। मंगलवार को चंद्रप्रकाश की मौत की खबर से पूरा परिवार गमगीन हो गया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज धानी का कहना है कि मृतक चंद्रप्रकाश के पास मिले आधार कार्ड और अन्य कागजात के आधार जीआरपी मुंबई ने उन्हें इस घटना की जानकारी दी है। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की निगरानी में शव रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें