ठूठीबारी (महराजगंज)। एसएसबी ने नेपाल से मटर व काली मिर्च भारतीय सीमा क्षेत्र में लाते समय एक युवक को पकड़ लिया।
ठूठीबारी एसएसबी बीओपी इंचार्ज विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि नेपाल से भारी मात्रा में मटर व काली मिर्च भारतीय सीमा क्षेत्र में आने वाली है। इस पर एसएसबी जवान भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पिलर संख्या 505/ 10 के समीप आवागमन करने वालों पर नजर रखने लगे। इसी बीच नेपाल से लोगों के आने की आहट हुई। एसएसबी के जवानों ने भारतीय सीमा क्षेत्र में घेराबंदी कर लिया। एक युवक बाइक के साथ पकड़ा गया। बाइक पर पांच बोरियों में कनाडा की मटर मिली। वहीं फेंकी हुई छह बोरियों में विदेशी मटर, दो बोरी काली मिर्च भी बरामद हुई।