फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव तस्करी के आरोप में गोरखपुर की महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव तस्करी के आरोप में गोरखपुर की महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली। सीमा से सटे डंडा हेड के पगडंडियों के रास्ते पर नेपाल सशस्त्र पुलिस ने एसएसबी की मदद से एक भारतीय महिला को नेपाली युवती के साथ गिरफ्तार किया है। महिला गोरखपुर जिले की रहने वाली है। वह युवती को लेकर गोरखपुर जा रही थी।
विज्ञापन

नेपाल सशस्त्र पुलिस को गुरुवार की शाम वहां की एक स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से सूचनी मिली कि एक नेपाली युवती एक महिला के साथ डंडा हेड के निकट पगडंडी के रास्ते से भारतीय सीमा पार कर फरेनिया गांव होकर कहीं जा रही है। सूचना पर नेपाल सशस्त्र पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से दोनों को उक्त गांव के पास ही पकड़ लिया। मामला मानव तस्करी से जुड़ा होने के कारण पुलिस दोनों को नेपाल लेकर चली गई। इंस्पेक्टर बेलहिया कमल बेलवासे ने बताया कि भारत के गोरखपुर निवासी महिला को नेपाल के बुटवल की युवती के साथ पकड़ा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें