फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के आरोपी को जेल

विज्ञापन
jail
विज्ञापन

विज्ञापन
परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने अपने ही गांव की किशोरी का अपहरण कर लिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर श्यामदेउरवां पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को परतावल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोरी के पिता ने बताया कि 8 अक्तूबर को परिवार के साथ घर पर रह थी। शाम को सबके साथ भोजन करने के बाद सोने चली गई। लेकिन 9 अक्तूबर की सुबह वह घर पर नहीं मिली। स्कूल बैग टटोलने पर उसमें से मोबाइल मिला जिसमें हमारे घर के सामने रहने वाले युवक के नंबर से अनेकों फोन व मेसेज आया मिला। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें